Breaking News

थाना क्षेत्र के मनसुखपुर-घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

 

अयाना दैनिक स्वतंत्र निवेश। थाना क्षेत्र के मनसुखपुर में सोमवार रात को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। वहीं घटना स्थल के पास एक स्कूटी पड़ी मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मनसुखपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात को वह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर चबूतरे पर खड़ी करके सोने चला गया था। सुबह पांच बजे जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। घर से 20 मीटर की दूरी पर एक स्कूटी पड़ी मिली जिसमें पेट्रोल नहीं था। परिवहन ऐप पर स्कूटी मुरादगंज निवासी महिला की निकली। फ़ोन करने पर महिला ने बताया उसकी स्कूटी चोरी हो गई है। सूचना पर पहुंचे सीओ आजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर स्कूटी को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ा जाएगा।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *