Breaking News

औरैया-प्रोजेक्ट नई किरण मे दोनों पक्षों की सहमति से सात मामलों का हुआ निस्तारण

प्रोजेक्ट नई किरण मे दोनों पक्षों की सहमति से सात मामलों का हुआ निस्तारण

औरैया… जनपद औरैया के महिला थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी रीना गौतम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत हुई… प्रोजेक्ट नई किरण में कुल 20 मामलों में सुनवाई शुरू हुई जिनमें से प्रोजेक्ट नई करने के सदस्यों के प्रयासों से सात मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण हो गया….

बताते चलें कि रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी रीना गौतम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें आज 20 फाइलें दायर की गई व 07 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *