Breaking News

घर के बाहर लेटे किसान के साथ मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज

घर के बाहर लेटे किसान के साथ मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज

कालपी(जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में घर के बाहर लेटे एक किसान के ऊपर चार लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। वादी गोविंद उर्फ़ प्रभु पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम जयरामपुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वादी अपने घर के बाहर चारपाई में लेटा हुआ था, तभी विपक्षी गाली गलौज करने लगे। गाली बकने से रोकने पर आरोपियों सुधर सिंह, हल्के, धर्म सिंह तथा आकाश ने लाठी डंडों से हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *