Breaking News

घर में घुसकर हमला करने पर आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर हमला करने पर आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज

कालपी(जालौन)। घर में घुसकर हमला करने की घटना के मामले में पीड़ित के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी वादी संजीव कुमार गौतम पुत्र राजेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मेरी पुत्री तथा आरोपी आफाक एक ही स्कूल में पढ़ते थे, दिनांक 14-4-24 के दोपहर करीब 2 बजे वादी की पुत्री जब घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर के अंदर घुस गया तथा पुत्री को परेशान करने लगा तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर गुलशन कर आसपास के लोग आए तथा आरोपी से मेरी पुत्री को बचाया। पुलिस ने जुर्मधारा 452/323/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह को सौंपी गई है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *