Breaking News

कालपी(जालौन)-14 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट तथा 84 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई

14 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट तथा 84 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र वोले – निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता

कालपी(जालौन) निर्भीक एवं निष्पक्षता पूर्वक लोकसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों तथा अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए कालपी सर्किल में 67 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट तथा 14 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव-गांव तथा मोहल्लों- मोहल्लों के संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों को चिन्हित करके 4 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जिनमें कालपी थाने में डेढ़ हजार, कदौरा तथा आटा थानों में 9-9 सौ तथा चुर्खी थाने में 6 सौ लोगों के विरुद्ध निरोधत्मक कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से 32 लोगों को पकड़ का 8 सौ लीटर अवैध शराब बरामद करके आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जगह जा चुकी है। सर्किल के थानेदारों के द्वारा विभिन्न जगहों में छापेमारी करके छह अवैध तमंचे तथा आठ 8 कारतूस को बरामद करके छह आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में सवा किग्रा. अवैध गांजा बरामद करके एक अपराधी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी एवं अराजकतत्वों को चिन्हित करके 67 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट तथा 17 व्यक्तियों पर उ.प्र. गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान जो भी व्यक्ति चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *