Breaking News

कानपुर देहात-मुसाफिरों से खचाखच भरा हुआ ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, चार मुसाफिर हुए घायल

मुसाफिरों से खचाखच भरा हुआ ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, चार मुसाफिर हुए घायल
Hu

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के चालक एवं ई एमटी ने मानवीयता का प्रदर्शन करते हुए बड़े ही तत्परता से उपरोक्त घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर कराया भर्ती

कानपुर देहात…. अकबरपुर से अपनी क्षमता से कहीं अधिक मुसाफिरों को बैठा करके जानलेवा तूफानी गति से दौड़ता हुआ एक ऑटो अकबरपुर रूरा रोड पर नरिहा गांव के समीप अचानक एक बाइक सवार के सामने आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके फल स्वरुप ऑटो पर सवार मुसाफिरों में आधा दर्जन मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए. .. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी ही तत्परता के साथ मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ई.जी.. 0262, यूपी 32 बी.जी.. 9747 एवं यूपी 41 ए.टी.. 4135 के चालक एवं ईएमटी ने मानवीयता का प्रदर्शन करते हुए उपरोक्त घायलों को बड़ी ही तत्परता के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया… जहां पर उपरोक्त घायलों का खबर लिखे जाने तक उपचार जारी है…
प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को दोपहर में अकबरपुर कस्बे से अपनी क्षमता से कहीं अधिक सवारियों को बैठा करके जानलेवा तूफानी गति से दौड़ते हुए रूरा जा रहा एक ऑटो अकबरपुर रूरा मार्ग पर नरिहा गांव के समीप ऑटो के सामने अचानक बाइक आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया… जिसके फल स्वरुप उपरोक्त ऑटो संख्या यूपी 77 ए.टी 3401पर सवार तबस्सुम पत्नी मोहम्मद आरिफ उम्र 37 वर्ष, निवासी80/17 जूही कानपुर, किरण पुत्री राजीव कुमार उम्र 18 वर्ष, निवासी सरवन खेड़ा थाना गजनेर कानपुर देहात, शिवम सिंह पुत्र गोपाल उम्र 56 वर्ष निवासी खुमान का पुरवा थाना रूरा कानपुर देहात एवं राम अवतार पुत्र गया प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम भंवरा थाना रूरा कानपुर देहात एवं दो अन्य मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए. .. उपरोक्त ऑटो पलटते ही घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई और बाइक सवार मौके से रफू चक्कर हो गया इधर घटनास्थल से गुजर रहे मुसाफिरों ने उपरोक्त घटना की सूचना दूरभाष पर 108 एंबुलेंस के अधिकारियों को दी तथा घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के स्थानीय अधिकारियों ने बिना देरी किए घटना स्थल के लिए चार 108 एंबुलेंस वाहनों के लिए रवाना कर दिया… देखते ही देखते घटनास्थल पर पहुंची चारों चारों 108 एम्बुलेंस वाहनों पर उपरोक्त एंबुलेंस वाहनों की चालक तथा ईएमटी ने मानवीयता का प्रदर्शन करते हुए सभी घायलों को बड़ी ही तत्परता के साथ एम्बुलेंस पर लेटाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां पर खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार चल रहा है… वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने भी पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के हाल-चाल लिए…

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *