Breaking News

कानपुर देहात माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात में 24 मध्यस्थ अधिवक्ताओं की भर्ती

कानपुर देहात

माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात श्री तेज प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात में 24 मध्यस्थ अधिवक्ताओं की भर्ती की जानी है, जिसके लिए आर्हता मध्यस्थता नियमावली 2021 के अनुरूप होगी। उन्होंने बताया कि वर्णित पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने हेतु इच्छुक आवेदकगण उत्तर प्रदेश शासन न्याय अनुभाग-2 अधीनस्थ न्यायालय अधिसूचना, उत्तर प्रदेश सिविल प्रक्रिया मध्यस्थता नियमावली 2021 के अनुरूप आर्हता प्राप्त व्यक्ति अपना आवेदन नाम व वैयक्तिक विवरण के साथ दिनांक 05.08.2025 को शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित प्रारूप व प्रपत्रों के साथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय कानपुर देहात में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकता है अथवा रजिस्टर डाक से भी उक्त तिथि तक प्राप्त कर सकता है, अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उपयुर्क्त के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र के प्रारूप एवं नियमावली के लिए जनपद की वेबसाइट https://kanpurdehat.dcourts.gov.in मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की वेबसाइट www.upslsa.up.nic.in एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की वेबसाइट www.nalsa.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं उन्होंने बताया उक्त पदों पर भर्ती मध्यस्थ नियमावली 2021 के अनुरूप होगी।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *