Breaking News

कानपुर देहात-मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड अकबरपुर के

मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड अकबरपुर के पालनगर एवं कजनार बगिया में बन रहे आंगनवाडी केन्द्रों का किया औचक निरिक्षण,दिए निर्देश

मानक विहीन एवं गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना कराया जा रहा था निर्माण कार्य

*सचिव,ग्राम प्रधान, अवर अभियंता का वेतन रोकते हुए कारण बताओं नोटिस किया जारी, जांच कराकर कार्यवाही किये जाने के दिए निर्देश

कानपुर देहात

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने विकासखंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत ज्योतिष के मजरे पालनगर एवं कजनार बगिया में बन रहे आंगनवाडी केन्द्रों का औचक निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय ग्राम प्रधान दीपक यादव ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द गौतम एवं अवर अभियंता आलोक यादव मौके पर मिले मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को बारीकी से देखा गया वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य को देखने पर पाया गया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त की गयी सामग्री मानक विहीन है इसके अतिरिक्त कराये जा रहे कार्य को मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य मनरेगा अंतर्गत कराया जाना था परन्तु इस कार्य का सम्बंधित सचिव,ग्राम प्रधान एवं अवर अभियंता द्वारा MR(मस्टर रोल) जारी नहीं कराया गया है उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिए कि ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द गौतम, अवर अभियंता अलोक यादव का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया साथ ही इनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही प्रचलित की जाए एवं ग्राम प्रधान दीपक यादव को उनके पद से हटाये जाने एवं वित्तीय अधिकारी सीज कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आंगनवाडी केन्द्रों में अब तक कराये गए कार्य को ध्वस्त कराया जाए साथ ही ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा इस कार्य में उपयोग की गयी धनराशी की वसूली कराते हुए ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण कार्य को एक माह के भीतर पुन: कराया जाए जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित ग्राम प्रधान की होगी। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य में प्रयुक्त की गयी सामग्री एवं कराये गए मानक विहीन निर्माण कार्य की रिपोर्ट सम्बंधित अवर अभियंता द्वारा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए। वहीँ वर्तमान में आंगनवाडी केंद्र प्राथमिक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है परन्तु वहां लाइट की व्यवस्था नहीं है उन्होंने सम्बंधित ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि तत्काल विधुत कनेक्शन का कार्य करवाया जाए।
इस प्रकरण को ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों की जांच कराये जाए हेतु जिला स्तरीय अधिकारीयों की कमेटी गठित की गयी है जो कि माह में कम से कम 02-02 आंगनवाडी केन्द्रों की जांच कर आख्या उपलब्ध करायेंगे एवं उनकी आख्या के अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों के निर्माण कार्य में विचलन पाए जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरिक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी , खंड विकास अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *