Breaking News

औरैया-गोपाष्टमी पर्व पर गाय के संरक्षण संवर्धन संगीत गोष्ठी का हुआ आयोजन

गोपाष्टमी पर्व पर गाय के संरक्षण संवर्धन संगीत गोष्ठी का हुआ आयोजन

,औरैया। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी आज हिन्दू धर्म मे गौ माता का दिन गोपाष्टमी के रूप मे पूरे प्रदेश देश मे मनाया जाता है। जहां लोग गौ पूजा कर गायों का संरक्षण व उनके विकास पर तमाम कार्यक्रम गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर पालन-पोषण का संकल्प लेते है। इसी तरह का आयोजन श्री गोपाल गौशाला समिति ट्रस्ट रसूलाबाद जिला कानपुर देहात द्वारा बैसुन्दरा दिबियापुर मे बुधवार से आयोजित किया जा रहा है। जो एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमे आचार्य राजीव शास्त्री संगीत मय धुन से लोगो को गाय की विभिन्न कथाओ का वर्णन कर इनके पालन पोषण के उपाय समझाते है। जो पूर्व मे संत महात्मा ओ द्वारा वर्णित किये गये है ।
जिसमें शुक्रवार शाम इटावा क्षेत्र के सासंद जितेंद्र दोहरे ने पहुंच कर अपने सम्बोधन मे गौमाता को पूज्य बताते हुये हिन्दू धर्म मे इसको देवी तुल्य बताया। जिसके संरक्षण संवर्धन को बनाये रखने के लिए सभी को एक जुट होकर प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे आज जगह- जगह भटक रही गौ माता को भोजन और सहारा मिल सके इसमे सरकार की भूमिका अधिक है। गोष्ठी मे आज शनिवार समिति के प्रबंधक फूल सिह यादव,दर्शन सिंह,लीलावती, गनेश धाम प्रबंधक गौशाला समिति बैसुन्दरा आचार्य शिव सिह, गीतम सिह, पूर्व प्रधान सुरेश यादव, साधू लाल व आनंद पाल आदि ने अपने सम्बोधित करते हुए गाय को मानव जीवन का सच्चा साथी बताया। उन्होंने कहा कि गाय दुग्ध उत्पादन रोजगार कृषि विकास एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी है। जिस ओर सबने गाय की उपयोगिता को बनाये रखने का संकल्प लिया। जहां बाद मे गाय के दूध से तैयार खीर का प्रसाद स्रोताओं मे वितरण हुआ।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *