Breaking News

औरैया-आखिर सिंथेटिक मिठाइयों की बिक्री पर क्यों नहीं लग रहा प्रतिबंध

आखिर सिंथेटिक मिठाइयों की बिक्री पर क्यों नहीं लग रहा प्रतिबंध

जन स्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे के बावजूद अधिकारी बने उदासीन

,औरैया। जिले में लगातार संबंधित अधिकारियों की सांठगांठ से सिंथेटिक मिलावटी प्रदूषित बांसी मिठाइयों की बिक्री जोर पड़े हुए हैं। लगातार शिकायतों के वावजूद संबंधित अधिकारी चुप्पी सादे हुए हैं। जिससे अधिकारियों की नियत पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है? .भारी मुनाफा कमाने के लालच में इन दिनों जिले में लगातार सिंथेटिक मिलावटी प्रदूषित फैंसी मिठाइयों के दुकानों पर अंबार लगे नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि औरैया बिधूना, फफूंद, दिबियापुर, अछल्दा, नेविलगंज, रुरूगंज, ऐरवाकटरा, उमरैन, कुदरकोट, वैवाह, बेला, मल्हौसी, याकूबपुर, सहार, अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज, कंचौसी, सहायल, रामगढ़, हरचंदपुर आदि कस्बों व गांवों में स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक बांसी प्रदूषित सिंथेटिक मिठाइयों के मिठाई काउंटर में अंबार लगे नजर आ रहे हैं वहीं मिठाई दुकानदारों के गोदामों में भी सिंथेटिक मिठाइयां भरी पड़ी है और इसके बावजूद इस पर अंकुश लगाने वाले अधिकारी चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे हैं। खासकर त्योहारों पर सिंथेटिक मिठाइयों से बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया जा रहा है। अधिकांश मिठाई विक्रेताओं द्वारा जन स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक सिंथेटिक मिठाइयां मनमाने मूल्य पर बिक्री कर जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा किया जा रहा है। दूध की भारी कमी होने के बावजूद बाजारों में खोया पनीर दूध दही व खोए की मिठाइयों की कोई कमी नहीं है। ऐसा नहीं है कि सिंथेटिक मिठाई की बिक्री के मामले की खाद्य निरीक्षक विभाग व प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है बल्कि यह सब जानते हुए भी वह चुप्पी साधे हुए हैं। जनचर्चा तो आम यह है कि संबंधित अधिकारियों की मिठाई विक्रेताओं से मिली भगत है और वह सिंथेटिक मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों से मोटी बधौरी वसूल रहे हैं और शायद इसी के चलते सिंथेटिक मिठाइयों की सरेआम बिक्री होने के बावजूद भी अंकुश नहीं लग रहा है। क्षेत्रीय जागरूक लोगों ने जन स्वास्थ्य के लिए घातक सिंथेटिक मिठाई की बिक्री पर जनहित में शीघ्र प्रतिबंध लगाए जाने की शासन व जिला प्रशासन से पुनः मांग की है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *