Breaking News

औरैया-भतीजे पर धोखे से जमीन अपने नाम करवाने का लगाया आरोप

भतीजे पर धोखे से जमीन अपने नाम करवाने का लगाया आरोप
अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम वैशोली देहात निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्व.परम सिंह ने अपने भतीजे पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रविवार को थाना अछल्दा में तहरीर देते हुए महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे भाई के पुत्र राघवेंद्र सिंह ने धोखाधड़ी करके मेरी माता जी से जमीन अपने नाम करवा ली है। बताया कि पिता जी के मौत के बाद जमीन माता जी के नाम आ गयी थी। मेरी माता जी के नाम हुई जमीन को हम तीनों भाई आपस में बांटकर जुताई बुबाई किया करते थे। लेकिन मेरे भाई शिवमंगल सिंह उर्फ छुना के पुत्र राघवेंद्र सिंह उर्फ अंशुल ने अपनी दादी अथवा मेरी सगी मां को बहला फुसलाकर जमीन अपने नाम करवा ली है। जिससे हमारे परिवार के सामने रोजी रोटी की दिक्कत आ रही है। आगे बताया कि उक्त जमीन जिसका गाटा संख्या 750, 944, 596 पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। यदि उस जमीन पर कोई खरीद फरोख्त करता है तो वह उसका जिम्मेदार होगा और राघवेन्द्र सिंह उर्फ अंशुल का सगा भाई सौरभ सिंह जबरिया भूमि पर कब्जा कर सकता है। इस पर कई मुकदमे औरैया न्यायालय में विचाराधीन है व साल 2021 के चुनाव में जिला प्रशासन ने जिला बदर भी कर दिया था जिससे मुझे व मेरे परिवार को खतरे की भी उम्मीद है। महेंद्र सिंह ने पुलिस से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *