Breaking News

औरैया-हैकरों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खाते से पार किये एक लाख रूपये

हैकरों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खाते से पार किये एक लाख रूपये

मोबाइल हैक कर चार बार बीस बीस हजार व दो बार दस दस हजार निकाले

ग्राम पंचायत अधिकारी के खाते से निकाला पैसा नहीं लगी भनक

,औरैया। फफूंद के ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत अधिकारी का मोबाइल हैक करके उनके खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपए पार कर दिए। जानकारी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने बैंक और थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
फफूंद निवासी संगीता दोहरे ब्लाक भाग्यनगर में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं।रविवार को रात टीवी रिचार्ज करने के लिए जब उन्होंने अपना अकाउंट खोला तो खाते में कम पैसा देख वह चौंक उठीं।इसके बाद उन्होंने नेटबैंकिंग से खाते की स्थित देखी तो उसमें से एक लाख रुपया निकाला जा चुका था जो दो फोन नंबरों पर ट्रांसफर हुआ था। यह देख वह परेशान हो उठीं। सोमवार सुबह उन्होंने बैंक और थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके अकाउंट में लगे मोबाइल नंबर को हैकरों ने हैक करके चार बार में 20, 20 हजार और दो बार में 10,10 हजार रुपए करके एक लाख रुपया निकाल लिया। जिसका उनके पास मेसेज भी नहीं आया। खाते से पैसे निकलने की उन्होंने बैंक में भी पूरी जानकारी दे दी है।थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि साइबर क्राइम विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *