Breaking News

कानपुर देहात-बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुआ घायल

बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुआ घायल

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के सहयोग से भेजा गया अस्पताल

 

बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाली शताब्दी बस को रनिया पुलिस में लिया कब्जे में

कानपुर देहात. दैनिक स्वतंत्र निवेश। सोमवार को रनिया थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ती हुई आ रही शताब्दी बस सर्विस की एक बस ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके फल स्वरुप बाइक पर सवार 35 वर्षीय युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रनिया पुलिस ने उपरोक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को 108 एंबुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा वहीं पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाली बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक उपरोक्त दुर्घटना में घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर सोमवार को कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रनिया थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के नजदीक तेज गति से दौड़ती हुई आ रही शताब्दी बस सर्विस कानपुर की एक बस ने एक बाइक सवार युवक रामपाल पुत्र रमेश पाल निवासी ग्राम चिरौरा थाना रनिया कानपुर देहात उम्र 35 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी जिसके फल स्वरूप बाइक सवार उपरोक्त युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही उसकी बाइक भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रनिया पुलिस ने उपरोक्त दुर्घटना में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के सहयोग से नजदीकी अस्पताल भेजा। तथा बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।खबर लिखे जाने तक उपरोक्त दुर्घटना में घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *