Breaking News

दिबियापुर,औरैया-ड्रेस में ड्यूटी करते दिखेंगे नगर पंचायत कर्मी

ड्रेस में ड्यूटी करते दिखेंगे नगर पंचायत कर्मी
-दिबियापुर नगर पंचायत में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू
-नगर पंचायत कर्मियों को ड्रेस व सेफ्टी किट वितरित की गई

 

विजय शंकर कौशल………

 

दिबियापुर,औरैया। नगर पंचायत दिबियापुर अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने वाली जिले की पहली नगर पंचायत बन गई है। मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों को उनके लिए निर्धारित ड्रेस कोड के हिसाब से अलग-अलग ड्रेस तथा सुरक्षा किट वितरित की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारी अब अपनी ड्यूटी पर फुल ड्रेस में नजर आएंगे।
मंगलवार को नगर पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडे की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने नगर पंचायत कार्यालय तथा फील्ड पर रहने वाले कर्मचारियों के अलावा सफाई संवर्ग के एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों को उनके लिए निर्धारित ड्रेस कोड के साथ ड्रेस, जूते वितरित किये। महिला सफाई कर्मियों के लिए साड़ी व कोटी तय की गई है। नगर पंचायत के मार्ग प्रकाश व्यवस्था से जुड़े इलेक्ट्रीशियन संवर्ग के कर्मचारियों को हेलमेट,सेफ्टी बेल्ट व सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए गये। राघव मिश्रा ने बताया कि सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र भी दिया जा रहा है। इस दौरान सभासद राहुल दीक्षित,इंद्रपाल सिंह एवं नगर पंचायत कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *