Breaking News

अजीतमल,औरैया-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विजय शंकर कौशल……

अजीतमल,औरैया। ग्राम पंचायत अलीपुर के डेरा से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला मंगलवार का है। जहां अजीतमल थाना क्षेत्र के अलीपुर डेरा गांव निवासी युवक बिलवा मौजा में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। जहां मृतक युवक की पहचान अलीपुर डेरा गांव निवासी सोबरन नाथ का 42 वर्षीय पुत्र राजेश नाथ के रूप में किया गया है। बताया जा रहा कि युवक सुबह बिलावा मौजा के राम प्रताप उर्फ लला त्रिपाठी के मक्के के खेतों में शिकार करने के लिए गया था तभी खेत में टूटे पड़े विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक राजेश कुमार की पत्नी रानी देवी 5 माह पहले घर छोड़कर चली गई, दो लड़के और एक लड़की जिसकी सादी हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में युवक गिरा है। इसके बाद आस पास खेतो पर मौजूद लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक युवक की शव को उठाकर जिला अस्पताल मेंभिजवाया। जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में अजीतमल थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि मौत की जानकारी के बाद मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है। जहां परिवार के लोगों ने करंट लगने की बात कही है। फिलहाल पूरे मामला की जांच की जा रही है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *