Breaking News

बिधूना,औरैया-तमाम खतौनियों में तकनीकी गड़बड़ी

तमाम खतौनियों में तकनीकी गड़बड़ी से नहीं हो पा रही फार्मर रजिस्ट्री

राजस्व कर्मियों के लापरवाही का काश्तकारों को उठाना पड़ रहा खामियाजा

बिधूना,औरैया

तमाम काश्तकारों की कंप्यूटरीकृत हुई खतौनियों में नाम समेत विभिन्न गड़बड़ियां होने के कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है जिससे काश्तकार बेहद परेशान है। राजस्व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे किसानों में भारी आक्रोश है साथ ही समस्या से परेशान काश्तकारों ने जल्द खतौनी की गड़बड़ी दूर कराकर फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने की जिलाधिकारी से मांग की है। .कहने तो शासन के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार काश्तकारों को सरकारी लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने की बाध्यता कर फार्मर रजिस्ट्री के लिए गांव-गांव शिविर भी आयोजित किया जा रहे हैं किंतु राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही से काश्तकारों की कंप्यूटरीकृत हुई अधिकांश खतौनियों में टाइपिंग करते समय ऑपरेटरों द्वारा गड़बड़ियां कर दी गई है जिससे कास्तकारों के नाम आधार कार्ड के मुताबिक मेल ना खाने तो कहीं शामिल खातों में दर्ज कई कई कास्तकारों के नामों को ना तो ऊपर नीचे टाइप किया गया है और ना ही नाम के आगे कोमा ही लगाया गया है जिससे ऐसी तमाम गड़बड़ियों के चलते काश्तकारों की फार्मर रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही है। खतौनी की गड़बड़ियों का खामियाजा भुगत रहे काश्तकार समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं किंतु समस्या ना सुलझ पाने से उनमें आक्रोश भड़क रहा है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, भाकियू अराजनैतिक के जिला प्रवक्ता डॉ धीरेंद्र सिंह सेंगर, तहसील संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह सेंगर गिन्नी, करन सिंह शाक्य, शंकुर यादव आदि किसान नेताओं में जल्द खतौनियों की गड़बड़ी दूर कराकर फार्मर रजिस्ट्री कराई जाने की जिलाधिकारी से मांग की गई है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *