Breaking News

औरैया,-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

 

औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। मंगलवार की शाम भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर की अगुवाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ओरैया के सुभाष चौक पर रायबरेली सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने कहा कि सोमवार को सदन में जिस तरह से नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को टारगेट कर बयान दिया है। इससे समस्त हिन्दू जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। तुष्टीकरण के लिए इस तरह का बयान देश को तोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर शिवगोपाल दुबे, अर्जुन दीक्षित, प्रभाकर, शिब्बू, आशीष तिवारी, हिमांशु दुबे, रामजी मिश्रा नगर अध्यक्ष औरैया, पियूष चतुर्वेदी, शिवम् सेंगर, विकाश पाण्डेय आदि रहे।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *