Breaking News

अजीतमल औरैया-आंगनबाड़ी केंद्र कही बंद तो कहीं कार्यकत्री और सहायिका मिली नदारत

आंगनबाड़ी केंद्र कही बंद तो कहीं कार्यकत्री और सहायिका मिली नदारत

 

अजीतमल*औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिवस विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत चपटा के ग्राम नेवरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री रमा भदौरिया उपस्थित तो वही सहायिका नदारद मिली। आंगनबाड़ी केंद्र पर एक बच्चा उपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय बल्लापुर में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला तो वही रतनपुर गढ़िया में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। कार्यकत्री और सहायिका नदारत मिली। प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में आगनवाड़ी केंद्र पर आए हुए नौनिहाल ताला बंद देख वापस लौट गये। विकासखंड अजीतमल के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों के ऐसे ही हालात है।आपको बतादे कि बच्चों के खाद्यान्न पर नीचे से लेकर ऊपर तक विभागीय कर्मचारियों द्वारा डाका डाला जा रहा है।सीडीपीओ अजीतमल छाया देवी ने बताया कि नेवरपुर चपटा में सहायिका नहीं है। कार्यकत्री ठीक से विद्यालय चला रही हैं। पहला दिन था इस वजह से बच्चा कम आए होगे। प्राथमिक विद्यालय बल्लापुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री और सहायिका दोनो रिटायर हो चुकी है, उनका चार्ज अटसु की कार्यकत्रि को दिया गया है। तो वहीं रतनपुर गढ़िया में कार्यकत्री शीला और सहायिका विनीता अनुपस्थित मिलने की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *