Breaking News

कानपुर देहात मनमानी पर लगाम, समय पर दस्तावेज न भेजने पर 52

कानपुर देहात

मनमानी पर लगाम, समय पर दस्तावेज न भेजने पर 52 डीलरों को नोटिस

कानपुर देहात। वाहनों के पंजीयन को लेकर डीलर मनमानी कर रहे हैं। शिकायतें मिलने पर 52 डीलरों पर एआरटीओ ने नोटिस भेजने की कार्रवाई की है। साथ ही सात दिन में एआरटीओ कार्यालय में नए वाहन के पंजीकरण से संबंधित कागजात भेजने के निर्देश दिए हैं।
वाहन खरीदने वाले लोगों को वाहन लेने के बाद उस पर नंबर लगवाने और कागजात पाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। एजेंसी पर जाने के बाद कुछ डीलर उन्हें एआरटीओ कार्यालय भेज देते है।
वहां जाने के बाद उनको एजेंसी से कागजात मिलने की जानकारी दी जाती थी। इस वजह से वाहन स्वामियों को परेशानी होती है। बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
इधर वाहन स्वामी बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे थे। इस पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस तरह की शिकायतें भी आ रही थीं। इस पर अब वाहन डीलरों की मनमानी पर रोक लगाने व वाहन स्वामियों को सहूलियत देने के संभागीय परिवहन विभाग ने सख्ती बरती है। समय से कागजात न भेजने पर डीलरों का व्यवसाय प्रमाणपत्र निरस्त किया जाएगा। इस संबंध में शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। उपरोक्त संबंध में एआरटीओ प्रशासन ने कथन किया है कि
कुछ डीलरों की शिकायत मिल रही थी कि वह समय से वाहन के नंबर प्लेट व कागजात नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे 52 डीलरों को नोटिस जारी कर दी गई है। अगर इनमें सुधार नहीं होता है, तो मोटर अधिनियम के तहत इनके व्यवसाय प्रमाण को निरस्त किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *