Breaking News

कानपुर देहात बिकरु कांड में आरोपित शांति देवी को उच्च

कानपुर देहात

बिकरु कांड में आरोपित शांति देवी को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

पति और *तीन बेटे अभी जेल में बंद, पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाने काआरोप
तीन आरोपितों की जमानत हुई खारिज, जहान सिंह, गोपाल सैनी, रामू वाजपेई की ओर से दाखिल की गई थी जमानत की अर्जी

माननीय अपर जिला जज तृतीय/माननीय स्पेशल जज एंटी डकैती कानपुर देहात के न्यायालय से खारिज हुई जमानत की अर्जी

,,, कानपुर देहात,,,

बिकरू कांड की महिला आरोपियों में शांति देवी को माननीय उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है,,, उन पर पुलिस की दबी इसके दौरान आरोपियों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाने और गोलीबारी के बीच चुप रहे पुलिस कर्मियों की लोकेशन आरोपितों को बताने का आप है उनके पति और तीन बेटे अभी कारागार में ही निरुद्ध है,, 2 जुलाई 2020 को विकरू में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर गोलियां बरसा दी गई थी इसमें एक सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी जबकि साथ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे इस मामले में पुलिस ने बाद में विकास दुबे समेत करीब छह आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराया था इसके साथ ही पुलिस ने उपरोक्त मामले में 45 लोगों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजने के साथ ही उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था इन आरोपितों में शांति देवी को भी 5 जुलाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था विकरु कांड में ही शांति देवी के पति रमेश दुबे, पुत्र हीरु दुबे, धीरू दुबे, वीरू दुबे भी जेल भेज दिए गए थे माननीय सत्र न्यायालय से उनकी जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ता ने माननीय उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की थी इस मामले की सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने शांति देवी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है अब उनकी ओर से सेशन कोर्ट में बेल बंद दाखिल करने के बाद वह जेल से रिहा हो सकेगी,,,, वही विकरूकांड में शामिल जेल में निरुद्ध तीन आरोपितों की ओर से बचाव पक्ष ने अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की थी इसकी सुनवाई करते हुए माननीयअपर जिला जज तृतीय/माननीय विशेष न्यायाधीश एंटी डकैती कोर्ट ने तीनों आरोपितों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है.. जनपद कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरु गांव में 2 जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी इसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे इस मामले में पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था इस मामले की वर्तमान समय में सुनवाई माननीय अपर जिला जज तृतीय/माननीय विशेष न्यायाधीश एंटी डकैती की अदालत में चल रही है इस मामले में जिला कारागार में निरुद्ध तीन आरोपितों में जहान सिंह, गोपाल सैनी तथा रामू बाजपेई उर्फ रविंद्र की ओर से बचाव पक्ष ने अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की थी सोमवार को जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता सी.पी शुक्ला, एवं पवनीश शुक्ला ने अदालत में उपरोक्त आरोपितों के निर्दोष होने की दलीलें दी आरोपित रामू वाजपेई के अधिवक्ता सी.पी शुक्ला ने माननीय न्यायालय के समक्ष तर्क रखा कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसका विकास दुबे गैंग से कोई संबंध नहीं रहा है उसे मात्र विकरु गांव का निवासी होने के कारण पुलिस ने इस मामले में जेल भेज दिया है मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में आरोप पत्र के साथ 102 गवाहों की सूची पेश की गई है,,, जिसमें अभी तक मात्र 14 गवाहों को अभियोजन की ओर से अदालत में परीक्षित कराया गया है जिससे स्पष्ट है कि उपरोक्त मामले का विचारण लंबी अवधि तक चलेगा,, वहीं आरोपी करीब 5 वर्ष से जेल में निरुद्ध है ऐसी स्थिति में जमानत अर्जी को स्वीकार की जाए वही अभियोजन पक्ष की ओर से उपरोक्त आरोपियों द्वारा जघन्य अपराध करने का तर्क देते हुए जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की गई अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को ने सुनने के बाद उपरोक्त तीनों आरोपितों की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है,,

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *