Breaking News

कानपुर देहात जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला खादी

कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन पाने का मौका

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कामगारों को उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 10 अदद् पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर/इस उद्योग में रूचि रखने वाले वाले कारीगरों को किया जाना है। लाभार्थियों का चयन, निर्धारित चयन समिति के माध्यम से किया जाना है। इच्छुक लाभार्थी ऑन-लाइन पोर्टल/वेबसाइट व्ब्ल्यू.उपकवीब.गोव.इन पर जाकर ‘ऑन-लाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन’ सेलेक्ट कर अपना आवेदन पंजीकरण करते हुए पंजीकृत आवेदन की प्रति किसी भी कार्यदिवस में दिनांक 01.07.2025 तक कार्यालय – जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, चिटिकपुर, रनियाँ, कानपुर देहात में जमा करा सकते है। उपरोक्त योजनाओं में आवेदन हेतु पात्रता निम्नवत होगी- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए, आवेदक सम्बन्धित उद्योग में परम्परागत कारीगर हो, आवेदक का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, जाति प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *