Breaking News

औरैया-हाईवे रोड पर कार का टायर फटने से आधा दर्जन गंभीर घायल

हाईवे रोड पर कार का टायर फटने से आधा दर्जन गंभीर घायल – दुर्घटना के सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,दो रेफर मुरादगंज,औरैया। दिल्ली से उरई जा रही ब्रेजा का जलूपुर हाइवे पर टायर फटने से कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और आसपास की पांच अन्य गाड़ियों से टकरा गई। जिसके चलते आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिसमे दो गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है।
उरई निवासी ओमदीप तिवारी पुत्र चंद्रप्रकाश तिवारी 25 वर्ष कार द्वारा दिल्ली से उरई वापस आ रहा था। उसके साथ यशिका द्विवेदी व शुभि द्विवेदी पुत्री राजेश द्विवेदी भी थी। सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी जलूपुर हाइवे पर पहुंची वैसे ही गाड़ी का टायर फटने से कार ओमदीप के नियंत्रण से बाहर हो गई। कार लहराती हुई पास ही चल रही एक अपाचे बाइक , ओमनी कार से टकराती हुई हाइवे किनारे स्थित एक होटल में खड़ी एक बाइक ओर कार से जा टकराई। हादसे में औरैया सब्जी लेने जा रहे अपाचे सवार धीरू पुत्र रामप्रकाश, अजय पुत्र मुन्नू निवासी निवासीगण अशोक नगर बाबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि ब्रेज़ा सवार तीनों लोगों को हल्की फुल्की चोटे आई। सूचना पर पहुंची पी आर बी एस आई धर्मेंद्र सिंह ने घायलों को सी एच सी अजीतमल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर रहने पर उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *