Breaking News

कानपुर देहात-छत से गिरा बालक, मौत

छत से गिरा बालक, मौत

कानपुर देहात ( दैनिक स्वतंत्र निवेश)झींझक कस्वा के सिंहपुर में शनिवार सुबह खेलने के दौरान एक बालक छत से गिर गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिंहपुर निवासी रामचंद्र भारती का बेटा अंजू (10) शनिवार सुबह छत पर अपने भाई, बहनों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरा। परिजन उसे सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मंगलपुर थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *