Breaking News

कानपुर देहात-जामुन की डाल टूट कर गिरी, युवक की हुई मौत

जामुन की डाल टूट कर गिरी, युवक की हुई मौत

उपरोक्त घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों के बीच मचा कोराहम

कानपुर देहात ( दैनिक स्वतंत्र निवेश) शिवली थाना क्षेत्र के रैपालपुर गांव में अपनी बहन के घर आए एक 25 वर्षीय युवक के सिर के ऊपर अचानक जामुन के पेड़ की डाल टूट कर गिर गई जिसके फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे उसके परिजन जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था में जुटे थे उससे पहले उपरोक्त युवक ने अपनी दम तोड़ दी,, घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया,,,
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गजनेर थाना क्षेत्र के जरेला गांव निवासी करीब 25 वर्षीय राम आश्रम पुत्र स्वर्गीय मुंशी धानुक अपनी बहन के घर शिवली थाना क्षेत्र के रैपालपुर गांव गया था,, शनिवार को वह अपनी बहन के घर से खेतों की तरफ जा रहा था इसी दौरान वह रास्ते में खड़ी हुई जामुन के पेड़ के नीचे से गुजर रहा था तभी अचानक जामुन के पेड़ की एक डाल टूट कर उसके ऊपर आ गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया,, उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई घटना की जानकारी होते ही उसके बहन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था में जुट गए जब तक उसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उपरोक्त युवक में अपनी दम तोड़ दी, घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,,

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *