Breaking News

कालपी(जालौन)-बड़े विद्युत बकायेदारों पर विभाग ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

बड़े विद्युत बकायेदारों पर विभाग ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

कालपी(जालौन)। उ.प्र. पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की 4 अलग-अलग टीमों के द्वारा बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेद करने की कार्रवाई की गई। अन्य विद्युत बकायेदारों को विद्युत बिल जमा करने को कहा गया।

उपखंड अधिकारी आदर्श राज ने बताया कि विद्युत देय राशि की वसूली करने के लिए विभाग गंभीर है। उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन के निर्देश पर 5 बड़े बकायेदारों को इस बार रडार में लिया गया है। कालपी के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार वर्मा, महेवा के अवर अभियंता अमन खान, न्यामतपुर के अवर अभियंता नवनीत कुमार, टीजीटू भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित विभागीय टीमों ने चिन्हित बड़े बकायेदारों के आवासों तथा प्रतिष्ठानों में चेकिंग की तथा बकाया विद्युत देय राशि को जमा करने के लिए अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि चिन्हित बकायदारों के संयोजनों को विच्छेद करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने-अपने विद्युत बिलों की धनराशि को समय से जमा करके अनावश्यक परेशानी से बचें। विभागीय सूत्रों के मुताबिक टरनंनगंज, रामचबूतरा, हरीगंज, महमूदपुरा, ब़ड़ा बाजार आदि मुहल्लों में वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभाग के द्वारा चार लाख से अधिक राजस्व वसूली की गई। रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार, फ़हमीद खान,एके निगम आदि लाइन मैन तथा कर्मचारी अभियान में जुटे रहे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *