Breaking News

कानपुर देहात.-नदी की जलधारा रोक पोकलैंड मशीन से किया जा रहा खनन

नदी की जलधारा रोक पोकलैंड मशीन से किया जा रहा खनन

राजपुर क्षेत्र के खरका बालू घाट पर जलधारा रोककर हो रहा है खनन

कानपुर देहात…सिकन्दरा तहसील क्षेत्र के किशुनपुर व खरका बालू घाट में यमुना नदी के अंदर से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। यहां नदी के दोनों तरफ से बालू निकाला जा रहा है। नदी की जलधारा रोककर पोकलैंड मशीन के जरिए से बालू निकाली जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अफसर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ जांच करने का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से किनारा काटा जा रहा है..

प्राप्त जानकारी के आधार पर सिकन्दरा तहसील क्षेत्र के किशुनपुर व खरका गाँव किनारे यमुना नदी में बालू घाट के पटटो का आवंटन है। सुप्रीम कोर्ट ने नदी के अंदरसे बालू खनन में पाबंदी लगा रखी है। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर बालू घाट संचालकों को एनजीटी के नियमों के तहत नदी की जलधारा रोककर बालू खनन की अनुमति नहीं है। खनन विभाग के अफसरों की अनदेखी से बालू घाट के पट्टाधारको द्धारा पानी के अंदर से बालू निकासी कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो दिन में पोकलैंड व रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीन लगाकर नदी के एक छोर पर बालू का भंडारण किया जाता है। वहीं दूसरी छोर पर जेसीबी मशीन के जरिए अवैध बालू निकासी कर दिन में बिक्री जाती है। घाट में लगा धर्मकाटा भी गड़बड़ है। इसके चलते ओवरलोडिंग भी की जा रही है। बालू घाट किनारे बसे गाँव के ग्रामीणों का कहना है बालू घाट संचालकों को गाँव के बाहर से बालू लदे ट्रक व लोडर निकालने के लिए चौहद्दी स्वीकृत की गई है उसके वावजूद घाट से ओवरलोड वाहन खरका और जरी गाँव के रास्ते किशुनपुर से होकर औरैया कालपी और हमीरपुर कानपुर के लिए जाते है गाँव के लोगों द्वारा गाँव के अंदर से ओवरलोडेड वाहन निकालने का विरोध करने पर पटटा संचालकों के बंदूकधारी कारिंदे मारपीट की धमकी देते है ऐसे में ग्रामीण विरोध करने से कतराते है। मामले में सिकन्दरा तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि खनिज अधिकारी और राजस्व टीम को जांच के निर्देश दिए गए है …

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *