Breaking News

कालपी जालौन-अलग-अलग के स्थानों में खेतों में गिरने से दो लोग घायल

अलग-अलग के स्थानों में खेतों में गिरने से दो लोग घायल

कालपी जालौन

तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्रामों में काम करने के दौरान खेतों में गिर जाने की वजह से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये ।दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल कालपी में भर्ती कर करके इलाज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीया महिला पार्वती पत्नी राम आसरे निवासिनी ग्राम जोल्हूपुर खेतों में काम करके मेढ़ो पर चल रही थी। इसी दौरान पार्वती घायल फिसल गया तथा वह बुरी तरह जमीन में गिर पड़ी।जमीन में गिरने से पैर तथा शरीर के हिस्सों में चोटें आई है। पारिवारिक जनों में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। इसी तरह ग्राम पिपरिया डेरा थाना कदौरा निवासी सुखराम पुत्र रमेश खेतों में काम कर रहा था।काम के दौरान पैर फिसलने से वह खेतों के दंठल में जा गिरे तथा चुटहिल हो गये। घायल अवस्था में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार तथा फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार की देखरेख में घायल लोगों का उपचार किया गया है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *