Breaking News

कानपुर देहात-महिला से बदतमीजी पर मारपीट,चाकू से किया हमला

महिला से बदतमीजी पर मारपीट,चाकू से किया हमला

 

कानपुर देहात। घर में घुसकर महिला से बदतमीजी करने के विरोध में आरोपी युवक ने महिला के देवर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को उसकी पत्नी नहा रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और गलत नीयत से पत्नी को देखने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज कर भाग गया। इस पर उसने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर परिवार व गांव के लोगों ने समझौता करवा
पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। शाम को आरोपी दोबारा घर पर आकर पत्नी से गाली-गलौज करने गला। छोटे भाई के विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इस छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने पहुंचे पिता के साथ भी आरोपी व उसके परिजन ने मारपीट की है। घायल भाई को उपचार के लिए सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि मामले में महिला के परिजन की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *