Breaking News

कालपी जालौन-स्कूटी जलाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्कूटी जलाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन
बीती रात को घर के बाहर खड़ी स्कूटी को जलाने की घटना के मामले में पीड़ित महिला के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में आगजनी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासिनी गंगाजली पत्नी शिवधार सिंह ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है वादिनी की स्कूटी नंबर यूपी 92 ए ई 8084 अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी रात में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी में को आग लगाकर जला दिया गया है। पुलिस ने जुर्म धारा 435 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक वसीम अहमद को सौंपी गई है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *