Breaking News

कालपीजालौन-50 लीटर नाजायज शराब सहित पुलिस ने युवक को पकड़ा

50 लीटर नाजायज शराब सहित पुलिस ने युवक को पकड़ा

कालपीजालौन

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से नाजायज शराब का धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर एक युवक को 50 लीटर कच्ची शराब सहित पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली उप निरीक्षक वसीम अहमद, कांस्टेबल राम सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर कालपी नगर के आलमपुर निकासा गेट के पास घेराबंदी करके आरोपी युवक सुधीर कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला राम चबूतरा थाना कालपी को नाजायज 50 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस आबकारी अधिनियम 60 के अंतर्गत मुकदमे दर्ज करके चालान कर दिया है। बताते हैं कि आरोपी अवैध तरीके से शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था।तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।

About sach-editor

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव वित्तीय कार्यों का निष्पादन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें तथा जीएसटी कटौती से संबंधित नियमों का पूर्ण अनुपालन: मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार, माती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों हेतु जीएसटी कटौती (GST Deduction) के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती से संबंधित प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *