Breaking News

कानपुर देहात-जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, प्रगति लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, प्रगति लाने के दिए निर्देश

सभी विभाग ससमय पोर्टल पर फीड करें अद्यतन सही आंकड़े: जिलाधिकारी

 

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की प्रगति की माह जनवरी तक की प्रगति की समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा सी डी एवं ई श्रेणी में आए हुए विभागों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग त्रुटि रहित आंकड़े समय से पोर्टल पर फीड कराये, यदि आंकड़ों से संबंधित कोई समस्या हो तो अपने निदेशालय से संपर्क कर तत्काल ठीक करायें। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की परियोजना की रैंक आने वाले माह में नीचे नहीं जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी विभाग पोर्टल पर गलत रिपोर्टिंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा सभी विभाग हर 15 दिन में अपने-अपने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जरूर करें तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित आंकड़ों की हार्ड कॉपी जिला विकास अधिकारी कार्यालय व अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में समय से उपलब्ध कराए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंकड़ों की पुष्टि किए जाने पर ही डाटा पोर्टल पर फीड करें। इस दौरान अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा आगामी माह में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ने वाले नए कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ,जिला परियोजना अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *