Breaking News

कालपी(जालौन)-रिक्शा से बैटरियां चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

रिक्शा से बैटरियां चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

चोरों के पास से चोरी की हुई चार बैटरियां तथा अवैध शस्त्र बरामद

कालपी(जालौन) नगर में ई रिक्शो की भरमार है, इसी का फायदा उठाकर ई रिक्शा को निशाना बनाकर बैटरियां चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की हुई चार बैटरियां तथा अवैध असला बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

विगत दिनों काशीराम कॉलोनी में खड़े ई रिक्शा से चार बैटरियां के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के नेतृत्व में टरननगंज चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, वसीम अहमद, दीवान शाम मोहम्मद तथा पुलिस टीम ने काशीराम आवासीय कॉलोनी के पास जंगलों में आरोपियों अरशद खान पुत्र जावेद, मेराज कुरैशी पुत्र मेहराब, नौशाद उर्फ शाहरुख पुत्र अशफाक निवासीगण काशीराम कालौनी कालपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की हुई चार बैटरियां तथा अवैध 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को धारा 379/411 आईपीसी तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया। घटना का अनावरण करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों को वनखंडी देवी मंदिर के समीप काशीखेड़ा के जंगल के पास से पकड़कर चोरी की हुई बैटरियां बरामद की है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़े जाने से अपराधो में कमी आएगी।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *