Breaking News

औरैया-ट्यूशन पढ़कर घर जा रही छात्रा को मारी गोली, मची भगदड़ – एक तरफा प्रेम प्रसंग की चर्चा,पुलिस ने आरोपी का घर घेरा,गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित

ट्यूशन पढ़कर घर जा रही छात्रा को मारी गोली, मची भगदड़ – एक तरफा प्रेम प्रसंग की चर्चा,पुलिस ने आरोपी का घर घेरा,गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
औरैया। शहर के जालौन चौराहे के समीप एक छात्रा सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी बीच असलाहधारी एक युवक पहुंचा। छात्रा को रोकते हुए उसके सीने में गोली मार दी। मौके पर भगदड़ मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया।
सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय गौरी पुत्री संजय दुबे सोमवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जालौन चौराहा के पास समरथपुर रोड से निकल रही थी। इसीबीच छात्रा को जानने वाले तकिया मोहल्ला निवासी रामजी सोनी ने तमंचे से फायर कर छात्रा के सीने में गोली मार दी। फायर की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई। छात्रा सड़क पर गिर गई। आरोपी मौके से भाग निकला।सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को जिला अस्पताल ले गई। लोगों में चर्चा थी की एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारी है। लड़की के मामा ने बताया कि दोनो की जान पहचान थी लेकिन अन्य किसी बात की जानकारी नहीं है। माता पिता लड़की के साथ सैफई चले गए। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि छात्रा को गोली मारी गई है। आरोप रामजी सोनी की छात्रा से जान पहचान थी। तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। किन कारणों के चलते गोली मारी गई है। इस संदर्भ में परिजनों से बातचीत की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *