Breaking News

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी, कार्रवाई की मांग अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलूपुर

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी, कार्रवाई की मांग

अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलूपुर में पंचायत भवन से अज्ञात चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सहायक आर्या सिंह ने पुलिस चौकी मुरादगंज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि पिछले करीब छह माह के भीतर अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को उतारकर चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, भवन में लगे एलईडी बल्ब भी निकाल ले गए। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्राम पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत सहायक ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोतवाल ललितेश त्रिपाठी का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

About sach-editor

Check Also

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में संपन्न माननीय राज्यपाल महोदया ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानि  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 41वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर कानपुर

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *