Breaking News

कानपुर देहात-ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मृत्यु

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मृत्यु

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात… गुरुवार को समय प्रातः 5:30 बजे गजनेर थाना क्षेत्र से गुजरे हुए कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर तिलौची एवं लालपुर स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पार करते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति तेज रफ्तार से दौड़ती हुई आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके फलस्वरूप ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. .. मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू किया पुलिस के प्रयासों से मृतक की पहचान हो गई तत्पश्चात पुलिस ने मृतक के परिजनों को उपरोक्त घटना की सूचना दी मामले की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… तत्पश्चात पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया….
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को प्रातः 5:30 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश पुत्र राम भजन कमल बंसी अपने निजी काम से अपने गांव के बाहर गए थे इसी दौरान वह गजनेर थाना क्षेत्र से गुजरी कानपुर झांसी रेलवे मार्ग को तिलौची एवं लालपुर स्टेशन के बीच मे पैदल पार कर रहे थे इसी दौरान वह घने कोहरे के बीच से तेज रफ्तार से दौड़ती हुई आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिसके फल स्वरुप की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. … सुबह काफी देर बाद कुछ स्थानीय ग्रामीण जब शौच क्रिया के लिए खेतों पर जाने के लिए निकले तो उनकी नजर कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर एक व्यक्ति के पड़े हुए शव पर पड़ी… देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई . .. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए गजनेर पुलिस के प्रयासों से मृतक की पहचान हो गई इसके बाद गजनेर पुलिस ने उपरोक्त घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… वही गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की काफी बारीकी से तहकीकात करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी हुई थी लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं थे वह बाबा का भेष धारण करके इधर-उधर घूमा करते थे…

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *