Breaking News

कानपुर देहात-यदि सात दिनों के अंदर पीड़ित को उचित न्याय नहीं दिलाया गया तो भारतीय चमार महासभा माती मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए होगी बाध्य

यदि सात दिनों के अंदर पीड़ित को उचित न्याय नहीं दिलाया गया तो भारतीय चमार महासभा माती मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए होगी बाध्य….. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार अहिरवार

गुरुवार को एक दर्जन लोगों के साथ भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिला अधिकारी कानपुर देहात के नाम संबोधित एक लिखित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का किया है अनुरोध

मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में लल्लन बाबू मिश्रा पुत्र शिवदत्तमिश्रा के मकान की भूमि पर दबंग पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा करके उसे पर नवनिर्माण कार्य किए जाने का लगाया गया है आरोप

कानपुर देहात….भारतीय चमार महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में करीब एक दर्जन लोगों के द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर देहात आकर सन 1985 में एक किता खरीदे गए मकान पर पड़ोसी दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करके अपना नवनिर्माण करने के संबंध में जिला अधिकारी कानपुर देहात को संबोधित लिखित ज्ञापन जिला अधिकारी कानपुर देहात के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कानपुर देहात को समय करीब 4: बजे दिया गया….. उपरोक्त ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने, लल्लन बाबू मिश्रा पुत्र शिवदत्त मिश्रा निवासी ग्राम कसोलर थाना मंगलपुर तहसील सिकंदरा जनपद कानपुर देहात के प्रकरण पर निष्पक्ष रूप से मजिस्ट्रेटरियल जांच करवा कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने , एवं लल्लन बाबू मिश्रा की जमीन को कब्जा मुक्त कराने एवं उक्त प्रकरण में 7 दिन के अंदर लल्लन बाबू मिश्रा को उचित न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है….. साथ ही उपरोक्त ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि यदि 7 दिनों के अंदर पीड़ित को न्याय नहीं दिलाया गया तो भारतीय चमार महासभा मुख्यालय माती में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी….

उक्त ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से ललन बाबू, विनोद कुमार ,मनीष गौतम जिला अध्यक्ष ओरैया ,मालती देवी प्रभारी औरैया ,रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे….

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *