Breaking News

कानपुर देहात-नाबालिग को ले जाने में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

नाबालिग को ले जाने में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

.
कानपुर देहात…..सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी की ओर से अदालत में पेश की गई जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए पॉक्सो कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता राम रक्षित शर्मा ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बताया था कि 27 अगस्त 2023 को उसकी नाबालिग लड़की (15) घर में थी इसी दौरान मालवीय नगर का रहने वाला शिवम् कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं अपने साथ ले गया है उसकी लड़की घर से रुपए और जेवर भी अपने साथ ले गई है।मामले में पुलिस ने विवेचना करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था।आरोपी की ओर अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी जिसकी सुनवाई माननीय अपर जिला जज 13 पॉक्सो श्री बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही थी ।गुरुवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *