Breaking News

कालपी जालौन एसीएमओ, एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों में

कालपी जालौन

एसीएमओ, एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों में औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था

कालपी जालौन

जिला प्रशासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद भूषण के द्वारा संयुक्त रूप से कालपी नगर के अल्ट्रासाउंड सेंट्रो का आवश्यक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद भूषण तथा उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह संयुक्त रूप से औचक तरीके से कालपी नगर के टरनंनगंज में स्थित बाबा अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय, बाथरूम तथा परिसर की व्यवस्था देखी। उन्होंने स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये।नगर बाईपास में स्थित किलकारी मेडिकल सेंटर में पहुंचे। संयुक्त रूप से अधिकारियों के द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। मेडिकल संचालक डॉक्टर शादाब खान के द्वारा रजिस्ट्रेशन तथा आवश्यक अभिलेखों को प्रस्तुत किये गये। किलकारी मेडिकल केंद्र में अधिकारियों के द्वारा घूम घूम कर मरीजो को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने नव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर में औचक तरीके से पहुंच कर निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के द्वारा मेडिकल सेंटरों तथा अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण करने की खबर सुनकर तमाम लोगों में खलबली मच गयी।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *