Breaking News

औरैया-राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान बनेगी फेमिली आइडी

राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान बनेगी फेमिली आइडी

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में बनेगी सहारा

औरैया। 23 अक्टूबर 2024- जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद वासियों को फेमिली आईडी बनाने/बनवाने के लिए सम्बंधितों को निर्देशित किया है कि विभागीय योजनाओं से जुड़े पात्रों की फेमिली आईडी (पहचान पत्र) बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे शत-प्रतिशत लोगों को फेमिली आईडी के रूप में अपना पहचान पत्र मिल सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत राशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बने राशन कार्ड एक तरह से पहचान पत्र का भी काम करते हैं। राशन कार्ड की पात्रता सूची से बाहर आयकर दाता व सुविधा संपन्न तमाम परिवार ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड नहीं हैं। ऐसे में फेमिली आईडी उनकी पहचान बनेगी। .फेमिली आईडी बनाने के लिए पोर्टल पर आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जिनके पास राशन कार्ड है उनकी फेमिली आईडी राशन कार्ड की संख्या को माना जायेगा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में निवास करने वाले सभी परिवारों की जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, फेमिली आईडी बनाने की योजना शुरू की है। इसी फेमिली आईडी से ही भविष्य में शासन की संचालित योजनाओं का ऐसे परिवार लाभ हासिल कर सकेंगे। ऐसे में जो परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं वह भी स्वेच्छा से फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं। फेमिली आईडी को आधार नंबर होना अनिवार्य: फेमिली आईडी के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना जरूरी है। इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य है ताकि परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित हो सके। यदि आधार से लिंक नंबर बदल गया है तो आवेदक को नवीन व सही मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराते हुए अपडेट कराना होगा।
कैसे करें फेमिली आईडी के लिए आनलाइन आवेदन आवेदक को अपना पंजीकरण फेमिली आईडी पोर्टल (फेमिली आईडी डाट यूपी ‘डाट गवर्नमेंट डाट इन) पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से करना होगा। आवेदक अपने नाम व मोबाइल नम्बर के माध्यम से मोबाइल ओटीपी व कैप्चा का उपयोग कर पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण करेगा। यदि परिवार के पास पूर्व से राशन कार्ड उपलब्ध है तो फैमिली आईडी पोर्टल पर आधार नंबर के साथ लागिंग करने पर यह मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फेमिली आईडी उपलब्ध है। आवेदक दिए गए टैब पर क्लिक करके अपना फेमिली आईडी प्रिंट-डाउनलोड कर सकते हैं।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *