Breaking News

अजीतमल,औरैया-डिप्टी सीएमओ की पत्नी का आवास में संदिग्ध परिस्थति में मिला शव

डिप्टी सीएमओ की पत्नी का आवास में संदिग्ध परिस्थति में मिला शव

अजीतमल अस्पताल कालौनी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे: डिप्टी सीएमओ

अजीतमल,औरैया। कस्बे के सीओ कालौनी में बने डाक्टरो के आवास में रहने वाले औरैया में तैनात डिप्टी सीएमओ विक्रम स्वरूप की पत्नी का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है, मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
औरैया जिला अस्पताल में तैनात डिप्टी सीएमओ डा0 विक्रम स्वरूप पुत्र राम स्वरूप पहले अजीतमल सीएचसी में तैनात थे, जिसके चलते वह अभी भी डाक्टरों के आवास के दूसरी मन्जिल पर बने दो कमरों के आवास में अपनी दूसरी पत्नी सृष्टि 46 वर्ष के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी की तबियत काफी दिनो सें खराब चल रही थी। जिससे वह चलने फिरने में भी लाचार थी। बुधवार को डा0 विक्रम स्वरूप ने 112 पर सूचना दी कि उनकी पत्नी ने आत्म हत्या कर ली है। जब मौके पर पुलिस पहुची तो उनकी पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था तथा सिर पर चोट के निशान थे जमीन पर खून गिरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पेास्टमार्टम के लिये भेजा है। वही डा0 विकम्र स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता की तबियत खराब थी जिन्हें दिखाने जाना था, तभी उसकी पत्नी सृष्टि वेड से गिर गयी थी। भारी बजन होेने के चलते उनको वह उठा नही सके, जिसके चलते उन्होंने यह कहते हुए कि जब सही हो जाओ तो उठ जाना और वाहर से ताला लगा कर अपने पिता को दिखाने चले गये। जब वह आज वापिस आये तो वह मृत अवस्था मे मिली। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार एवं फारेसिक टीम ने मौके के साक्ष्य जुटाये। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 112 पर डाक्टर द्वारा पत्नी के सुसाइड करने की सूचना दी गयी थी। शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *