Breaking News

जालौन-वर्मा होटल पर खाना खाने के लिए किसानों ने खड़े किये टैक्टर,चोर चोरी कर ले गए दो टैक्टरो के साइलेंसर

वर्मा होटल पर खाना खाने के लिए किसानों ने खड़े किये टैक्टर,चोर चोरी कर ले गए दो टैक्टरो के साइलेंसर
स्थान जालौन यूपी कोंच(जालौन)-अपनी हरी मटर को मंडी में बेचने के लिए आये किसानों के टैक्टर से साइलेंसर चोरी करके भाग गये चोर, पीड़ित किसानों ने कोंच पुलिस को चोरी हो जाने की सूचना दी है।
विकास खण्ड के ग्राम बरोदा कलां के प्रधान अयोध्या प्रसाद के बेटे जयनारायण प्रजापति और ग्राम नरी निवासी किसान सद्दाम अपने खेतों से हरी मटर की झल्ली लाद कर कोंच मंडी में बेचने के लिए आये थे, वह मटर बेच कर बाईपास रोडकर होकर कंजड़ बाबा के पास वर्मा होटल के सामने ट्रैक्टर खड़े करके खाना खाने लगे। जब वह खाना खाकर घर जाने के लिए वह ट्रैक्टरों के पास गये तो देखा कि ट्रैक्टर से साइलेंसर चोरी हो गए हैं। किसानों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर सागर चौकी प्रभारी बलराम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और वहां पूछताछ की उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है चोरी हुई है, जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *