Breaking News

कालपी जालौन-होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला तथा झांकी का आयोजन 27 को

होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला तथा झांकी का आयोजन 27 को

कालपी जालौन

समाजसेवी संस्था घुमंतू हसन्तू क्लब के तत्वाधान में आगमी 27 मार्च की शाम 5 बजे से यमुना नदी के किनारे किला घाट कालपी में बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में विशाल झांकी, होली मिलन समारोह, संस्कृतिक कार्यक्रम तथा मेले का आयोजन किया जायेगा । संस्था के अध्यक्ष दीपक रमेश धवन ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में इस साल मुख्य अतिथि तौर पर केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री भान प्रताप वर्मा, उपस्थित रहेंगे। जब कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव हिस्सा लेंगे कार्यक्रम को विशाल रूप देने के लिए किला घाट, पातालेश्वर मंदिर, बिहारी जी मंदिर आदि धर्म स्थलों में सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था की जा रही है संस्था के संस्थापक जय खत्री,मनीष वंसल, श्री कृष्ण पुरवार, उमाशंकर पुरवार आदि सदस्यों ने जनता से अपील की है कि सांस्कृतिक महत्व के उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *