Breaking News

कानपुर देहात-डीसीएम ट्रक का अचानक फटा टायर, एक की हुई मौत

डीसीएम ट्रक का अचानक फटा टायर, एक की हुई मौत

 

कानपुर देहात। बुधवार की देर रात्रि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई जा रही एक डीसीएम ट्रक का अचानक टायर फट गया जिसके फल स्वरुप डीसीएम पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने उपरोक्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा जहां पर उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। तत्पश्चात अकबरपुर पुलिस ने उपरोक्त घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दूरभाष पर दी। और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। और पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर बुधवार की देर रात्रि 35 वर्षीय संतोष पुत्र राम प्रकाश कुशवाहा निवासी असलवाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद डीसीएम संख्या यूपी 83 सीटी 70 22 इलाहाबाद से फिरोजाबाद डीसीएस में साबुन लोड करके जा रहे थे अभी वह कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ के समीप पहुंचे थे इसी दौरान अचानक डीसीएम ट्रक का टायर फट गया जिसके फल स्वरुप संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की ट्रक ड्राइवर गिरीश कुमार निवासी गिरजा का नगला थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद की सूचना पर मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने उपरोक्त हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को 108 एंबुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। और घटना की सूचना दूरभाष पर मृतक के परिजनों को दी। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। वही अकबरपुर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक संतोष 10 12 साल से ड्राइवरी करता था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन उसका शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *