Breaking News

कानपुर देहात-गजनेर पुलिस ने दो नाबालिक गुमशुदा बच्चों को सकुशल खोज निकाला

गजनेर पुलिस ने दो नाबालिक गुमशुदा बच्चों को सकुशल खोज निकाला

 

कानपुर देहात।थाना गजनेर पुलिस टीम ने 02 नाबालिग गुमशुदा बच्चों को सकुशल खोज निकाला । तत्पश्चात पुलिस ने उपरोक्त नाबालिक बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। गुमशुदा बच्चे सकुशल मिलते ही उपरोक्त बच्चों के परिजनों के चेहरों पर एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई। और उन्होंने जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बी.बी जी.टी एस मूर्ति.के नेतृत्व में जनपद वासियों को मिल रही बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कानपुर देहात की पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेन्ज, कानपुर जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में गुमशुदा को सकुशल खोजकर उनके परिवारों को सुपुर्द करने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना गजनेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गौरीशंकर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम फूफूआर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर द्वारा दिनांक 28.08.2024 को दी गयी लिखित तहरीर जिसमें वादी द्वारा दिनांक 28.08.2024 को अपने पुत्र के कोचिंग पढ़ने सरवनखेड़ा जाने व वहां से घर वापस न आने के सम्बन्ध में मु0अ0स0-195/2024 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में गुमशुदा रामलखन पुत्र गौरीशंकर निवासी फूफूआर थाना महाराजपुर कानपुर नगर उम्र करीब 17 वर्ष को गजनेर पुलिस ने दिनांक 29.08.2024 को नोएडा से बरामद कर लिया। एवं अंश पुत्र राजबहादुर निवासी हाथीपुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर उम्र करीब 17 वर्ष भी उसके साथ में था । दोनों बच्चों की गजनेर पुलिस ने सकुशल बरामदगी कर ली है । पुलिस के मुताबिक बरामदशुदा नाबालिग बच्चों की सुपुर्दगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। उपरोक्त बच्चों की सकुशल बरामदगी करने मेंप्र0नि0 प्रवीन कुमार ,. उ0नि0 मान सिंह, का0 1128 साहिल श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *