Breaking News

कानपुर देहात पेप्सिको कंपनी कर्मचारियों का शोषण करने पर अमादा, कर्मचारियों

कानपुर देहात

पेप्सिको कंपनी कर्मचारियों का शोषण करने पर अमादा, कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया और स्वयं हो गए नदारत*

*बिना नोटिस दिए 48 स्थाई कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला

कानपुर देहात।

जैनपुर स्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड (पेप्सिको) कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों से सोमवार को वार्ता करने का वादा किया था लेकिन कोई भी उच्च पदेन अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं पहुंचा। कर्मी कंपनी गेट पर पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद गुस्साए कर्मियों ने गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बता दें जैनपुर स्थित पेप्सिको कंपनी में शीतलपेय का निर्माण होता है। पिछले दिनों कंपनी ने शीतलपेय के आर्डर न मिलने और प्रोडक्शन गिरने पर बिना नोटिस 48 स्थायी कर्मियों की छंटनी कर दी। कर्मियों की नाराजगी पर एचआर मैनेजर ने सोमवार को वार्ता करने का लिखित आश्वासन दिया था। इधर सोमवार को कर्मी पहुंचें तो फैक्टरी बंद मिली। सुरक्षा गार्डों ने गेट नहीं खोला तो कोई कर्मी कंपनी में प्रवेश नहीं कर सका। इस पर नाराज फैक्टरी कर्मियों ने इसे वादा खिलाफी बताकर फैक्टरी गेट के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद जैनपुर चौकी पुलिस में जाकर एचआर मैनेजर की वादा खिलाफी पर रोष जताया। इसपर चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने एचआर मैनेजर से फोन पर वार्ता की। कंपनी के एचआर मैनेजर ने बताया कि किन्हीं कारणों से प्रबंधन सोमवार को उपलब्ध नहीं हो पाया है। अब बुधवार को कर्मियों से वार्ता की जाएगी। इधर पेप्सिको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा 15 से 30 साल तक कार्यरत 48 स्थायी कर्मियों को बिना सूचना दिए निकाल दिया गया है। अब प्रबंधन कंपनी को गुपचुप तरीके से बंद करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 जून में इसी कंपनी ने गलत तरीके से 63 अन्य कर्मियों की छंटनी की थी ठीक वैसे ही एक बार फिर बिना किसी नोटिस के हम लोगों को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है जोकि कानून गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कंपनी वर्षो पुरानी है जिस कारण से सरकार द्वारा इसे अनुदान प्राप्त नहीं हो रहा है इस कारण कंपनी ने अन्य शहरों में अपनी नईं ब्रांचेज खोली हैं और सरकार से भारी भरकम अनुदान लिया जा रहा है क्योंकि नई ब्रांच खोलने पर सरकार भारी भरकम अनुदान प्रदान करती है। इस दौरान मान सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, राघवेन्द्र, मनोज सोनकर, वीरेंद्र यादव, चंदन दत्ता, चंदन चौहान, राजन तिवारी, मनोज सिंह, हेमंत सिंह, सुनील सिंह, सुनील मिश्रा, राम किशन तिवारी, अनिल उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोती लाल, शिव बालक, प्रमोद गिरी, ललित मोहन पांडे आदि मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *