Breaking News

कानपुर देहात-अकबरपुर रूरा मार्ग पर पानी भरे हुए गड्ढे में उतराता हुआ मिला एक नवजात शिशु का शव

अकबरपुर रूरा मार्ग पर पानी भरे हुए गड्ढे में उतराता हुआ मिला एक नवजात शिशु का शव

अकबरपुर द्वारा पुलिस प्रसव छुपाने के लिए उपरोक्त नवजात शिशु के शव फेक जाने का लगाया जा रहा है अनुमान

पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया

कानपुर देहात। रविवार को अकबरपुर रूरा मार्ग पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक आतिशबाजी की दुकान के बगल में स्थित एक पानी भरे हुए गड्ढे में एक नवजात शिशु का ऊ उतराता हुआ मिला। अकबरपुर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नवनीत दुबे की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नवजात शिशु को कब्जे में ले लिया। एवं नवजात शिशु के शव को अकबरपुर स्थित मोर्चरी में लाकर रखवा दिया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को अकबरपुर कस्बा के गांधीनगर निवासी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नवनीत दुबे अपने साथी शुभम सोनी, आकाश सैनी ,अमन गौतम, जितेंद्र दुबे, रोहित निषाद के साथ अकबरपुर से रूरा जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर हुदा मार्ग के किनारे स्थित पप्पू आतिशवाज की दुकान के पास स्थित एक पानी भरे गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव उतराता हुआ उपरोक्त लोगों ने देखा जो एक कपड़े में लिपटा था। करीब 2 दिन से पानी में पड़ा रहने के कारण उसका शरीर सड़ने लगा था। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को पानी के गड्ढे से बाहर निकलवाया, तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद उसे अकबरपुर स्थित मोर्चरी में लाकर रखवा दिया।
कोतवाल अकबरपुर सतीश कुमार सिंह ने बताया है कि पानी के गड्ढे में मिला नवजात शिशु बालक है। प्रथम दृष्टया प्रसव छुपाने को लेकर शव फेंके जाने की आशंका है। कस्बा अकबरपुर और आसपास के अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में हुए प्रसव के बारे में जानकारी की जा रही है जांच के बाद ही उपरोक्त नवजात शिशु के शव को फेके के जाने का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *