Breaking News

कानपुर देहात-उखड़ गया है चिरौरा मार्ग राहगीरों को दर्द दे रहे गड्ढे

उखड़ गया है चिरौरा मार्ग राहगीरों को दर्द दे रहे गड्ढे

 

कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के चिरौरा मार्ग की हालत खराब है। बारिश में यहां जलभराव रहा है। इसके बाद सड़क उखड़ गई है। गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं।
कानपुर झांसी हाईवे से चिरौरा गांव की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। हाईवे से लगे इस मार्ग पर करीब 550 मीटर लंबाई तक 10 फैक्टरियां संचालित है। इस मार्ग से चिरौरा, इटैलिया, सरफरार नगर, धंजुआ आदि गांवों के करीब 20 हजार आबादी की आवाजाही होती है। यहां से फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक भी निकलते हैं। हर दिन करीब तीन से पांच हजार लोगों की आवाजाही वाली सड़क उखड़ी है। बारिश से यह मार्ग जलमग्न रहा है।

हालांकि अब पानी सूख गया है, लेकिन गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं है। सिल्ट सूखने से मिट्टी रास्ते पर दिख रही है। इसी से लोग का आवागमन करते हैं। फैक्टरियों के माल वाहक वाहनों आवाजाही से यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। चिरौरा के सोहन लाल, विनय शुक्ला, बऊवा शुक्ला ने बताया कि जुलाई पानी दर्द दे रहा है। करीब 550 मीटर लंबी सड़क पर 10 बड़े गड्ढे और 30 छोटे गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई बुद्ध विलास ने बताया कि करीब आधा किमी सड़क उनके विभाग से स्वीकृत नहीं है। पहले भी यह सड़क फैक्टरी संचालकों की ओर से बनवाई गई थी।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *