Breaking News

फफूंद,औरैया-भाई बहन में झगड़ा होने पर गुस्से में आकर बहन तालाब में कूदी

भाई बहन में झगड़ा होने पर गुस्से में आकर बहन तालाब में कूदी

घर में खाना बनाने को लेकर भाई बहन में हुआ था विवाद

 

फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाने को लेकर भाई- बहन में झगड़ा हो गया। गुस्से में बहन ने पास में बने तालाब में छलांग लगा दी। बहन को तालाब में डूबता देख भाई बहन को बचाने पहुंचा और किसी तरह ग्रामीणों की मदद से बहार निकाला। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल करने के वाद एम्बुलेंस से सीएचसी दिबियापुर भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सहदुल्लापुर निवासी स्व राम रत्न दोहरे ने अपनी पुत्री श्रीमती लक्ष्मी की शादी 2007 में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी सिंकू दोहरे से हुई थी। शादी के वाद ससुरालीजनों से अनबन रहने पर वह अपने माता पिता व भाईयों के साथ गांव सहदुल्लापुर में रहती है। रविवार की दोपहर को विवाहित लक्ष्मी देवी व भाई दयाशंकर में खाना बनाने को लेकर आपस मे झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा की लक्ष्मी ने घर के पास में बने तालाब में जाकर के छलांग लगा दी। पीछे से दौड़कर आये भाई ने तालाब में कूदकर उसको बचाया और ग्रामीणों की मदद से बहार निकाला सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद में एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी दिबियापुर में भेज दिया। जहां पर इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि भाई-बहन में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था, बहन तालाब में कूद गई। एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हालत ठीक है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *