Breaking News

कानपुर देहात..-31 मार्च तक भरे छूटे इनकम टैक्स

31 मार्च तक भरे छूटे इनकम टैक्स

 

 

कानपुर देहात….अगर किसी करदाता ने वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है या उसमें कोई आय बताना भूल गया है तो वह 31 मार्च 2024 तक अपडेट रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल कर सकता है। अगर कोई करदाता इससे चूक जाता है तो उसे 200 फीसदी तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। वित्त अधिनियम-2022 में करदाता को अपडेट आयकर रिटर्न दाखिल करने की सुविधा दी गई है। अगर किसी वजह से करदाता रिटर्न दाखिल नहीं कर पाता है या वह कोई आय बताना भूल जाता है तो वह आकलन वर्ष खत्म होने के 24 महीनों में अपडेट रिटर्न दाखिल कर सकता है। करदाता को अपडेट रिटर्न में सभी जानकारियां देनी होंगी। इनमें मूलभूत विवरण, पहले दाखिल किए रिटर्न का ब्योरा, रिटर्न दाखिल करने की वजह शामिल हैं। अपडेट रिटर्न भरने के लिए भी करदाता को भुगतान करना पड़ जाता है। संबंधित आकलन वर्ष के समाप्त होने के 12 महीने में आईटीआर-यू दाखिल करने के लिए कुल कर देनदारी और ब्याज के 25 फीसदी के बराबर अतिरिक्त कर देना पड़ता है। वहीं 12 महीने के बाद और दो साल से पहले भरने पर 50 फीसदी अतिरिक्त कर भरना होता है।
ऐसे भर सकते हैं-
● इसके लिए आयकर विभाग के पोर्टल पर जाएं और खाते में लॉगइन करें।
● मैन्यू के तहत दिए आईटीआर यू का विकल्प चुनना होगा। इसमें रिटर्न दाखिल करने का कारण चुनना होगा।
● जैसे पिछले समय में नहीं भरा गया रिटर्न, सही तरह से आय नहीं रिपोर्ट की गई आदि।
● सही कारण चुनकर सभी मांगी गई जरूरी जानकारियां भरें। इसके बाद विभाग द्वारा तय शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया को पूरा करें.

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *