Breaking News

लखनऊ/कानपुर देहात-केवल तीन दिन में तैयार करना होगा परिषदीय स्कूलों का परीक्षाफल, एक अप्रैल से नया सत्र होगा शुरू

केवल तीन दिन में तैयार करना होगा परिषदीय स्कूलों का परीक्षाफल, एक अप्रैल से नया सत्र होगा शुरू

 

लखनऊ/कानपुर देहात…परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। इसे तैयार करने के लिए शिक्षकों को तीन दिन का समय मिल रहा है। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू होना है। ऐसे में शिक्षकों के लिए परीक्षा के साथ-साथ परिणाम तैयार करना बहुत कठिन हो गया है। परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओ की वार्षिक परीक्षा चल रही है। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होनी है। वहीं कक्षा छह से आठ तक सभी विषयों की लिखित परीक्षा हो रही है। शिक्षकों को परीक्षा के साथ कापियों की चेकिंग करनी पड़ रही है। होली के कारण 24 से 26 तक स्कूल में अवकाश रहेगा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश है और 31 मार्च को रविवार है। ऐसे में इतने कम समय में परीक्षा फल तैयार कर पाना इतना आसान कार्य नहीं रह गया है….

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *